फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions for quick removal of debris from disaster affected areas

Kotdwar News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों से मलबे को जल्द हटाने के निर्देश

Sun, 13 Aug 2023 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 13 Aug 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions for quick removal of debris from disaster affected areas
फोटो
विज्ञापन

मेयर ने ली नगर निगम के अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर हेमलता नेगी ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों से मलबे को युद्ध स्तर से हटाने, नालियों की सफाई और कीटनाशकों का छिड़काव व फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटने के बाद प्रस्तावित फुटपाथ का डिजायन व डीपीआर बनाने से पहले व्यापारियों के साथ संयुक्त बैठक कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वर्ष 2019 से प्रस्तावित पीएम आवास योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही पीएम आवास योजना में हुई अनियमितता और अपात्र व्यक्ति को आवास आवंटन की जांच की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर की सीमा से सटे यूपी के जिला बिजनौर में बने सीवर फार्म की भूमि उत्तराखंड को दिए जाने के लिए पुन: प्रदेश सरकार को पत्र भेजने, गाडीपड़ाव स्थित सब्जी मंडी में फल सब्जी वालों को व्यवस्थित करने, फल सब्जी विक्रेताओं की सूची तैयार करने, गोधाम बनाने के लिए पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव पुन: बोर्ड से पारित कराकर प्रदेश सरकार को पत्र भेजने आदि के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त अजहर अली, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लायंस क्लब और भारत विकास परिषद ने की मदद
कोटद्वार। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए लायंस क्लब और भारत विकास परिषद सामाजिक संगठन आगे आए हैं। उन्होंने प्रभाविताें के लिए भोजन, राशन और बच्चों को कॉपियां दीं। लॉयंस क्लब डिग्निटी ने लकड़ीपड़ाव, आमपड़ाव, गवांईस्रोत और कौड़िया में आपदा प्रभाविताें को 750 भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें बांटीं। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष रोहित बत्ता, हुकम सिंह नेगी, डॉ. एसके खट्टर, राजेश बत्रा, राजेश फूल, प्रशांत रस्तोगी, हितेश मित्तल, मन्नू गर्ग, अनीता आर्य, मुकेश, रॉबिन सिंह, मनीष लूथरा, प्रतिक आदि मौजूद रहे। उधर, भारत विकास परिषद् कोटद्वार शाखा ने आपदा प्रभावित 25 परिवारों को एक सप्ताह का राशन दिया। इस दौरान परिषद् के अध्यक्ष सेवक राम मानूजा, पार्षद सुभाष पांडे, राजदीप माहेश्वरी, राकेश मित्तल, चंद्रमोहन सिंह रावत, बीना मित्तल, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed