फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   inquiry from seven people

रथुवाढाब क्षेत्र के संदिग्ध सात लोगों से चल रही पूछताछ

Sun, 14 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 14 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
जनवरी प्रथम सप्ताह में कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) के प्लेन रेंज में दर्जनभर साल के हरे पेड़ों के अवैध पातन के मामले में जांच टीम के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। रविवार को विभागीय टीम ने रथुवाढाब और कोटद्वार क्षेत्र में एक बार फिर छापे मारकर कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। अधिकारियों की मानें तो इस मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। मामले को वर्क आऊट करने के लिए जांच टीम पर उच्चाधिकारियों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

केटीआर में साल के पहले दिन कटे दर्जनभर पेड़ों के अवैध पातन के मामले में डेढ़ माह बाद भी वन तस्करों के गिरफ्त में न आने से जहां विभागीय जांच पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं मामले के खुलासे के लिए दबाव भी बढ़ता जा रहा है। अवैध पातन में सफेदपोश लोगों के संरक्षण के चलते जांच टीम जहां फूंक-फूंककर कदम उठा रही है, वहीं साक्ष्य जुटाने का काम भी चल रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों की टीम ने रविवार को रथुवाढाब क्षेत्र से सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई तथ्य सामने आते हैं, जिसके चलते अभी पूछताछ ही चल रही है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पूर्व कोटड़ीसैंण और कोटद्वार में करीब दो दर्जन से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो चुकी है। केटीआर के डीएफओ कोकोरोसे ने बताया कि मामले की जांच एसीएफ एसपी सिंह कर रहे हैं। जल्द ही मामले को वर्कआउट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed