फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information on farming and gardening given to the farmers of Bhabar

Kotdwar News: भाबर के काश्तकारों को दी खेती और बागवानी की जानकारी

Fri, 12 Dec 2025 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 12 Dec 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Information on farming and gardening given to the farmers of Bhabar
ग्राविस संस्था ने किया भाबर के लछमपुर में गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

कण्वघाटी। भाबर के लछमपुर में ग्राविस संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने काश्तकारों को बेहतर उत्पादन के लिए खेती और बागवानी के नए तरीकों की जानकारियां दी। काश्तकारों ने सूचना देने के बाद भी उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया।
गोष्ठी का उद्घाटन पार्षद जेपी बहुखंडी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खेती में आय बढ़ाने की बात तो की जाती है लेकिन किसानों को बेहतर संसाधन के रूप में उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। कृषि विशेषज्ञों ने मृदा के पीएच आंकने, फलदार पेड़ों का ग्राफ्टिंग करने, कृषि विभाग की मदद से मृदा परीक्षण करवाने, कीटनाशक का प्रयोग करने, बागवानी करने, स्वस्थ और अच्छी पैदावार के लिए उन्नत किस्मों के बीज और पौध का चुनाव करने, रासायनिक खाद के प्रयोग में सावधानियां बरतने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

काश्तकारों ने संस्था के माध्यम से भाबर क्षेत्र में उद्यान विभाग का कार्यालय खुलवाने की मांग की। इस अवसर पर संस्था के परियोजना समन्वयक रोशनलाल, गौरव जोशी, जगदंबा प्रसाद उनियाल, मधुसूदन नेगी, मनीष भट्ट, नीलम, हिमेंद्र सिंह राणा, चंद्रपाल कंडारी, राजेंद्र प्रसाद, भास्कर काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed