{"_id":"5900c7c24f1c1bb365c0e34b","slug":"incentive-money-will-be-given-for-boycott-of-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का बहिष्कार करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का बहिष्कार करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 26 Apr 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने शादी समारोह व अन्य सामाजिक कार्यों में शराब का बहिष्कार करने वालों को 5100 की प्रोत्साहन राशि देने की बात कही। लोगों का कहना है कि श्रीनगर धार्मिक व शैक्षणिक नगरी है। यहां शराब की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
गोतीर्थाश्रम समिति ने शहर को पूर्ण रूप से शराब मुक्त किए जाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं अदिति स्मृति न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली ने कहा कि समिति शहर क्षेत्र को शराब मुक्त किए जाने के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन
पैन्यूली ने बताया कि मंगलवार को शहर में पहुंचे स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी समिति को शहर में शराब की दुकान पूर्णत: बंद कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पिंकी बिष्ट, मुन्नी पांडे, लक्ष्मी राणा, ललिता नेगी, गणेशी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन