{"_id":"695d057ff02774821506ebf4","slug":"in-the-under-19-girls-category-priya-made-the-longest-jump-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120917-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रिया ने लगाई सबसे लंबी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रिया ने लगाई सबसे लंबी छलांग
Tue, 06 Jan 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मटियाली के खेल मैदान में चल रही विधायक चैंपियन ट्रॉफी
दुगड्डा। जीआईसी मटियाली के खेल मैदान में चल रहे यमकेश्वर विधानसभा के विधायक चैंपियन ट्रॉफी के तहत बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में यमकेश्वर, द्वारीखाल व दुगड्डा ब्लाॅक के विभिन्न न्याय पंचायतों के बालक बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
अंडर-19 बालिका वर्ग की लंबीकूद में प्रिया, नीतू, तृप्ति, ऊंची कूद में आयुषी, नीतू, भावना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में खुशी, सलोनी, अस्मिता, गोला फेंक में खुशी, मनीषा, सलोनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में उमथगांव विजेता व उतिच्र्छा न्याय पंचायत उप विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में सुराड़ी विजेता व उमथगांव उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में गैंड विजेता व जमेली उपविजेता रहे।
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी द्वारीखाल महेश राठौर, युवा कल्याण अधिकारी दुगड्डा सचिन कश्यप, ब्लाॅक प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, शिक्षक धीरेंद्र राणा, धीरेंद्र सिंह रावत, उमेश कुमार, महिपाल लिंगवाल, वीरेंद्र तनवार, चांदनी आदि मौजूद रहे।