फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   I am in the grip of Vnagni succumbs

वनाग्नि की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा

Thu, 28 Apr 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग बुझाते हुए झुलसी उर्मिला की मौत से उसका पति दिगंबर बुरी तरह टूट चुका है। वह बार-बार कह रहा है कि उसके सामने उर्मिला आग की चपेट में आई थी, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया। जब वह आग बुझाने जा रहा था तो उसने उर्मिला को आने से मना कर दिया था, लेकिन उर्मिला नहीं मानी और उसके पीछे आग बुझाने चली आई। उर्मिला को बचाने के प्रयास में दिगंबर का कान व हाथ भी झुलस गए।
विज्ञापन


बता दें कि पौड़ी जिले के कोट ब्लाक के सौड़ं गांव में बुधवार को करीब तीन बजे जंगल की आग आवासीय घरों तक पहुंच गई थी। इस पर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान उर्मिला देवी (28) पत्नी दिगंबर रैवानी आग की चपेट में आ गई। परिजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया। बेस अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि उर्मिला शत प्रतिशत जली हुई थी। परिजन बृहस्पतिवार सुबह उर्मिला को अपनी मर्जी से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उर्मिला दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मायके जाना था उर्मिला को
श्रीनगर। उर्मिला के पति दिगंबर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे अपने मायके उत्तरकाशी जाना था। इसके लिए उसने सामान भी पैक कर लिया था। दिगंबर ने बुधवार को बच्चों के स्कूल से अवकाश भी स्वीकृत करा लिया था। उर्मिला ने मवेशियों के लिए घास एकत्रित कर रखी हुई थी, ताकि उसकी सास को परेशानी न हो। दिगंबर ने फूट-फूट कर रोते हुए कहा कि वह मायके जाने के बजाय दुनिया छोड़ कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed