{"_id":"64df7070596d89ec6c0e4f86","slug":"honored-the-meritorious-students-of-board-examination-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-2176-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
कण्वघाटी। कोटद्वार भाबर क्षेत्र अंतर्गत जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले आठ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के दिव्यांग गणित शिक्षक राजीव शर्मा की ओर से किया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्षद जगदीश सिंह मेहरा और विद्यालय के प्रधानाचार्य शोबेंद्र जोशी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार और नगद धनराशि प्रदान की। इस मौके पर गृह वार्षिक परीक्षा में कक्षा 6 से लेकर 11 तक में सर्वोच्च अंक प्राप्त पांच अन्य छात्रों को भी सहयोग राशि के साथ पुरस्कृत किया गया।
फोटो समाचार