फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Home wall collapses, big accident averted

दुगड्डा में आवासीय भवन की दीवार ढही, बड़ा हादसा टला।

Fri, 31 Jul 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Home wall collapses, big accident averted
दुगड्डा। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-4 सुभाष बाजार में बृहस्पतिवार देर शाम भवन की दीवार ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग घर पर ही थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को वार्ड नंबर-4 सुभाष बाजार निवासी चिंतामणी पुत्र स्व. बालीराम के पक्के आवासीय भवन की एक दीवार ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के वक्त उनका डेढ़ साल का पोता और बहू किरन देवी कमरे में मौजूद थे। भवन स्वामी चिंतामणि की पत्नी मायादेवी ने बताया कि घर के समीप नाली से अनेक घरों की जल निकासी होने के कारण दीवार कमजोर होने से हादसा हुआ है। घटना के बाद से मकान की अन्य दीवारें गिरने का खतरा भी बना हुआ है। पालिका के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हो गई है। पीड़ित परिवार का पीएम आवास योजना में नाम चयनित है। सरकार से अभी बजट आवंटित नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार के सुरक्षित स्थान में रहने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed