फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Have to haul water from the locality

दूसरे मोहल्ले से ढोना पड़ रहा है पानी

Tue, 29 Mar 2016 07:19 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Tue, 29 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Have to haul water from the locality
पानी के लिए परेशान होते लोग। - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण सैकड़ों लोगों को भटकना पड़ रहा है। विभाग फुंकी हुई ट्यूबवेल मोटर की न तो मरम्मत करा रहा है और न वैकल्पिक व्यवस्था। बलभद्रपुर, शिब्बूनगर और रतनपुर सुखरौ के सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुरोध पर रतनपुर सुखरौ में नलकूप ट्यूबवेल की स्थापना की गई थी लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा देखरेख के अभाव में दो महीने के अंतराल में दूसरी बार ट्यूबवेल फुंकने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है जिसके कारण विभाग की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक गणेश मलासी, विक्रम सिंह, ताजवर राणा, संजय नेेगी, अंजु देवी, संगीता शाह, सरिता नेगी, उर्मिला नेगी और महावीर सिंह रावत आदि ने सिंचाई विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि दो महीने में दूसरी बाद ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई है जिसके कारण पानी की परेशानी हो रही है। इस बार भी ट्यूबवेल मोटर को फुंके हुए दो दिन हो गए हैं लेकिन विभाग न तो ट्यूबवेल की मरम्मत कर रहा है और न ही पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए अन्य मोहल्लों से पानी ढोना पड़     रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलभद्रपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र बिष्ट ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। कहा कि शीघ्र ट्यूबवेल की मरम्मत शुरू नहीं किए जाने और क्षेत्र में पानी के टैंकरों की व्यवस्था नहीं होने पर वे ग्रामीणों को लेकर सिंचाई अधिकारी का घेराव करेंगे। उधर, सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता सचिन कुकरेती ने बताया कि रतनपुर स्थित ट्यूबवेल की मोटर में खराबी आने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप है। बुधवार से मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। शीघ्र ही लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed