फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guru Tegh Bahadur Sahib's Prakashotsav was celebrated with reverence

Kotdwar News: गुरु तेगबहादुर साहिब का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

Tue, 07 Apr 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 07 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Sahib's Prakashotsav was celebrated with reverence
पूर्व कैबिनेट मंत्री नेगी बोले, गुरु साहिब का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय
विज्ञापन

कोटद्वार। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर द्वारा दी गई कुर्बानी को फख्र के साथ याद किया गया।
गुरुद्वारा गुरुनानक सिंह सभा गोविंद नगर एवं गुरुद्वारा श्री माता बेंसरी बाई में प्रात:कालीन और सांयकालीन दीवान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन कर नितनेम एवं गुरुबाणी पाठ किया। माता बेंसरी बाई गुरुद्वारे के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु तेगबहादुर साहिब ने अधर्म और अन्याय के खिलाफ अपने शीश का बलिदान दिया था।
विज्ञापन

वहीं, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी जनसेवा केंद्र में गोष्ठी आयोजित हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गुरु तेगबहादुर हिंद की चादर और मानवता के रक्षक के रूप में जाने जाते हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, साबर सिंह नेगी, सरदार महेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed