{"_id":"63bd956c9eb4e067ef6662c5","slug":"guldar-was-seen-roaming-in-kuli-mohalla-kotdwar-news-drn4333973188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लैंसडौन की आबादी में घूम रहा है गुलदार, लोगों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लैंसडौन की आबादी में घूम रहा है गुलदार, लोगों में खौफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन के आबादी क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की धमक बनी हुई है। यहां कई दिनों से रिहायशी इलाकों में गुलदार घूम रहा है। सोमवार रात को भी एक गुलदार कुली मोहल्ले में घूमता दिखा। पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने घर की खिड़की से गुलदार की चहलकदमी का वीडियो बनाया है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की।
सोमवार रात 12:00 बजे गुलदार कुली मोहल्ले में घूमता हुआ दिखाई दिया। मोहल्ले में एक छात्र अर्जुन अग्रवाल पढ़ाई कर रहा था तभी उसने गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी। उसने मोबाइल उठाया और खिड़की से गुलदार की वीडियो बनाने लग गया। थोड़ी देर तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद गुलदार वहां से झाड़ियों की ओर चला गया।
लंबे समय से गुलदार की सक्रियता पोस्टआफिस गली, धर्मशाला गेट, कुली मोहल्ले में बनी है जिससे लोगों में भय है। समाजसेवी सुशील अग्रवाल ने कुली मोहल्ले में पिंजरा लगाने की मांग की। कहा कि जिस तरह से गुलदार आबादी वाले क्षेत्र में घूम रहा है और लोकेशन बदल रहा है। इससे लोगों के सामने खतरा बना हुआ है। वहीं लैंसडौन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि गुलदार से लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त का समय बढ़ाया जाएगा।