फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attcked on a child

पाली गांव में गुलदार ने बच्चों पर किया हमला

Sun, 17 Jan 2016 06:38 PM IST
देवप्रयाग
देवप्रयाग Updated Sun, 17 Jan 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
भरपूर पट्टी के पाली गांव में गुलदार ने बच्चों पर हमला करने की कोशिश की। लोगों के हल्ला मचाने पर गुलदार भाग गया। इस घटना में चार वर्षीय एक बालिका पर नाखूनों से खरोंचे आई हैं। दहशतजदा ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे पाली गांव में मायके आई मीना देवी अपनी चार वर्षीय भतीजी (भाई की बेटी) अनुराधा और अपने बेटा-बेटी के साथ पड़ोस के घर से लौट रही थी। इस दौरान उसका एक वर्षीय बालक गोद में था। जबकि बेटी और भतीजी साथ में पैदल चल रहे थे। घर से कुछ दूर अचानक रास्ते में गुलदार आ धमका। गुलदार को देखकर मीना बचाव के लिए चिल्लाने लगी। अन्य लोगों ने भी हल्ला मचा दिया। गुलदार ने जल्दबाजी में अनुराधा पर झपट्टा मार दिया। इससे उसकी जांघ में नाखून से खरोंच आ गई। शोरगुल सुनकर गुलदार गोशाला की ओर भाग गया। वहां बंधी भैंसें भी आवाज करने लगी। यह देख अनुराधा की मां सुनीता ने शोर मचाते हुए गुलदार भगाने के लिए लकड़ियां फेंकी।
विज्ञापन

इस घटना के कुछ देर बाद बछेलीखाल में अपनी दुकान से लौट रहे एक दुकानदार ने भी गुलदार को देखा। अनुराधा के दादा पूर्व प्रधान राम सिंह रावत ने बताया कि घटना  से उनकी पोती और नातिन सहमे हुए हैं। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को देते हुए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed