फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government should conduct limited departmental promotion examination for the post of Principal

Kotdwar News: प्रधानाचार्य पद पर सीमित विभागीय पदोन्नति परीक्षा कराए सरकार

Mon, 23 Sep 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Government should conduct limited departmental promotion examination for the post of Principal

विज्ञापन
कोटद्वार। शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पद पर सीमित विभागीय पदोन्नति भर्ती परीक्षा कराने की मांग की। साथ ही परीक्षा में संशोधन द्वारा सहायक अध्यापकों को भी शामिल किए जाने के सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की।राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कोटद्वार में रविवार को हुई बैठक में प्रवक्ता दीपक गौड़ ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ कार्यकारिणी ने अपने मांग पत्र में प्रधानाचार्य पद पर भर्ती परीक्षा कराने की मांग की थी। अब शिक्षा मंत्री ने संशोधन करके सहायक अध्यापकों को भी इस परीक्षा में शामिल करने को कहा है। राजकीय शिक्षक संघ अब इस परीक्षा को निरस्त करने के लिए कह रहा है, जो गलत है। प्रवक्ता बबीता ध्यानी ने कहा कि यह सीधी भर्ती परीक्षा नहीं है, यह तो सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा है। जब राजकीय शिक्षक संघ की मांग पर सहायक अध्यापकों को भी शासन द्वारा संशोधन कर इसमें शामिल किया जा रहा है, तो परीक्षा निरस्त करवाने का कोई औचित्य नहीं होता।




प्रवक्ता संजय रावत ने कहा कि अब सभी शिक्षक संवर्गों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, तो सरकार को प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती परीक्षा करवानी चाहिए। शिक्षकों ने सरकार से प्रधानाचार्य पद पर परीक्षा करवाने की मांग की। बैठक में संजीव काला, सुभाष बिष्ट, अनूप थपलियाल, मुकेश रावत, मनोज रावत, शोभा तिवारी, कविता सिंह, दीपक काला, अतुल कुकरेती, दौलत गुसाईं, युद्धवीर सिंह, डिम्पल कुमार सैनी, नरेंद्र बमराड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


.



फोटो समाचार

जारी



चरनजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed