फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government not serious about Lansdowne's tourism, development: Dilip

सरकार लैंसडौन के पर्यटन, विकास के लिए गंभीर नहीं : दिलीप

Sat, 17 Dec 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government not serious about Lansdowne's tourism, development: Dilip
लैंसडौन। लैंसडौन से विधायक दिलीप रावत ने अपनी ही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लैंसडौन के पर्यटन विकास को लेकर गंभीर नहीं है। यहां के पर्यटन विकास के लिए सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया। वे अपने व्यक्तिगत प्रयासोें से लैंसडौन क्षेत्र के पर्यटन विकास को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वे इस क्षेत्र का लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पर्यटन विकास की दिशा में जो प्रयास किए जाने चाहिए थे, वह नहीं हुए। इस दिशा में सरकार की तरफ से कभी गंभीरता नहीं दिखाई दी। जिसका परिणाम यह रहा कि पर्यटन विकास की प्रस्तावित योजनाएं कागजों से धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं।
विज्ञापन

विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत प्रयासों से चिणबौ वाटर फॉल के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। एक नई योजना के तहत असनखेत के पास आचरी कुंड गुफा को विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। जिससे नए पर्यटन स्थल जनता के लिए शुरू हो सके। कहा कि नैनीडांडा ब्लाक में एक नए वाटर फॉल के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बातचीत हुई है। सीएम ने उन्हें पर्यटन विकास की प्रस्तावित योजनाओं के विकास में मदद का भरोसा दिलाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित सकमुंडा झील योजना को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed