फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government is showing indifference in the construction of Malan bridge

Kotdwar News: ‘मालन पुल निर्माण में सरकार बरत रही उदासीनता’

Mon, 06 May 2024 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 06 May 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Government is showing indifference in the construction of Malan bridge
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार ने प्रदेश सरकार पर मालन पुल निर्माण में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में जा रहे हैं लेकिन कोटद्वार भाबर क्षेत्र की जनता मालन पुल के टूटने से करीब एक साल परेशान है। इसके बाद भी सरकार पुल निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है।
विज्ञापन

अपर कालाबड़ में हुई पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि मालन पुल टूटे एक साल होने वाला है लेकिन अभी तक पुल निर्माण को लेकर कोई कवायद नहीं हुई है। जबकि एक माह बाद बरसात शुरू हो जाएगी। कहा कि पुल निर्माण नहीं होने पर बारिश के चलते भाबर क्षेत्र कोटद्वार से अलग-थलग पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए सत्ता दल के प्रत्याशी घर-घर आए, लेकिन पुल निर्माण को लेकर कोई बात तक नहीं की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि परिषद जल्द ही ‘जल बचेगा, तो कल बचेगा’ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अनूप बिष्ट, सीपी ढौंडियाल, बलवान रावत, सुरेश रावत, देवेंद्र नेगी, संजय असवाल और विनोद ध्यानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed