फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gotta dare myself to fly

महिलाएं घरेलू हिंसा व अत्याचार के खिलाफ उठाएं आवाज

Tue, 27 Aug 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gotta dare myself to fly
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के गंदरियाखाल (सिगड्डी) में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बाल अपराध एवं महिला हिंसा से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कहा गया कि उड़ान भरने के लिए महिलाओं को खुद हिम्मत करनी होगी। गोष्ठी में महिलाओं को अनजान और बाहरी लोगों से सतर्क रहने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से चैटिंग न करने की बात कही। इसमें भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़ी 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समाजसेवी रेखा नेगी ने उत्तराखंड के इतिहास में महिलाओं की भागीदारी का उदाहरण देकर बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि महिलाओं को अपनी ही नहीं, अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा। जागरूक रहकर ही महिलाएं अपराजिता बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का अभियान महिलाओं के सपनों को हौसला तो दे सकता है, लेकिन उड़ान भरने के लिए उन्हें खुद हिम्मत करनी होगी।
विज्ञापन

मीना जखमोला ने समाज में बढ़ते बाल अपराध और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर चिंता जताई। कहा कि महिलाएं कभी भी कमजोर नहीं रहीं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए हमें घरों से ही संस्कार विकसित करने होंगे। बेटियों को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाना होगा ताकि वे अपने हक, सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक रह सकें। इस मौके पर महिलाओं को पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर और महिला हेल्प लाइन के नंबर नोट कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला देवी, लता देवी, सुजाता देवी, शोभा देवी, कमला नेगी और सुलोचना देवी ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याएं बताने में हिचक छोड़नी होगी। महिलाओं को अपनी बेटियों के साथ सहेली बनकर रहना होगा, तभी वे अपनी अच्छी बुरी बातें शेयर करेंगी। अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को अनजान लोगों के बहकावे में न आने, फेरीवालों से सचेत रहने, अनजान कॉल न उठाने, अपने बैंक, आधार कार्ड संबंधी जानकारी किसी को न देने की अपील की। इस अवसर पर गीता देवी, मीना देवी, शांति देवी, संतोषी, सरोजनी देवी, पूजा देवी, मुन्नी देवी, समुद्रा देवी, विमला देवी, राजेंद्र प्रसाद व विधाता देवी मौजूद रहे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed