फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girl's body found hanging from fan in Umraonagar

उमरावनगर में पंखे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

उमरावनगर में एक युवती का शव कमरे के पंखे से लटका मिला।पड़ोसियों ने आनन-फानन में चुन्नी को काटकर उसे नीचे उतारा और निजी वाहन से राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया।यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मानसी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Girl's body found hanging from fan in Umraonagar

विस्तार

उमरावनगर में एक युवती का शव कमरे के पंखे से लटका मिला। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित ने बताया कि मृतका का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित ने बताया कि राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार से युवती की फांसी लगाकर मौत की सूचना मिली थी। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मृतका मानसी देवरानी (19) पुत्री स्व. मुकेश देवरानी देहरादून के एक कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष में पढ़ती थी। बड़ी बहन आकांक्षा भी देहरादून में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। कॉलेज की छुट्टी पड़ने पर वह कुछ दिन पूर्व अपने उमरावनगर स्थित घर आई थी। पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इस कारण वह घर में अपनी मां के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे उसकी मां रिश्तेदारी में जयहरीखाल गई थी। इस दौरान यह घटना हो गई।
विज्ञापन

मां को फोन पर ममेरे भाई ने दी जानकारी
सुबह साढ़े 11 बजे मानसी के मामा का लड़का कोचिंग क्लास से घर में आया। मानसी का कमरा अंदर से बंद होने से उसे आवाज लगाई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद ममेरे भाई ने मानसी की मां को फोन किया। मां ने दरवाजा तोड़ने के लिए कह दिया। इतने में पड़ोसी और मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। दरवाजा मजबूत होने के कारण नजदीक से एक बढ़ई को बुलाकर दरवाजा काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा टूटते ही लोगों ने अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। पंखे पर बंधी चुन्नी के फंदे से मानसी का शरीर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने आनन-फानन में चुन्नी को काटकर उसे नीचे उतारा और निजी वाहन से राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मानसी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed