फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girl missing from home, missing registered

Kotdwar News: कॉलेज जाने के लिए घर से निकली युवती हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज

Sat, 26 Nov 2022 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Girl missing from home, missing registered
नगर निगम के लकड़ी पड़ाव क्षेत्र से एक युवती कॉलेज जाने के लिए निकली और उसके बाद वह लापता हो गई। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि लकड़ी पड़ाव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि 24 नवंबर को उसकी 20 वर्ष की बेटी सुबह 10 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। वह तीसरे दिन भी अभी तक घर नहीं पहुंची है। घर से निकलते समय उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से फोन आया था। तब से उनकी बेटी का फोन बंद है। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed