फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GIC Kumbhichaud and AVN School won the match

जीआईसी कुंभीचौड़ और एवीएन स्कूल ने जीते मैच

Tue, 01 Feb 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
GIC Kumbhichaud and AVN School won the match
शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच जीतने के बाद खुशी मनाते ए? - फोटो : KOTDWAR
असिस्टेंट कमांडेंट शहीद मुकेश बिष्ट के शहादत दिवस पर अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोगों ने शहीद मुकेश बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खेले गए मैच में जीआईसी कुंभीचौड़ और एवीएन स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते और अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में लाल चौक कश्मीर में आतंकवादी से मुठभेड़ में मुकेश ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। इसी दौरान मुकेश बिष्ट ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता के लिए उनको राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। खेल प्रेमी होने के कारण प्रतिवर्ष शहीद मुकेश बिष्ट की याद में अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गत वर्ष की विजेता जीआईसी कुंभीचौड़ और नवयुग स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एक तरफा मैच में कुंभीचौड़ की टीम ने नवयुग को 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मैच एवीएन स्कूल और सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत में ट्राई ब्रेकर में एवीएन ने तीन गोल से जीत दर्जकर प्रतियोगिता के अगले दौर में कदम रखा। मैच का आंखों देखा हाल सुदीप गुसाईं और मेहरबान सिंह नेगी ने सुनाया। इस अवसर कर्नल चंद्रपाल पटवाल (रि.), निर्णायक धर्मेंद्र सिंह रावत, शिवा चौधरी, आशीष असवाल, हिमांशु रावत और पारस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed