{"_id":"576aca384f1c1bda54b48063","slug":"garhwali-kumaoni-jhumaya-children-at-dances","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली-कुमाऊंनी नृत्यों पर बच्चों ने झुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली-कुमाऊंनी नृत्यों पर बच्चों ने झुमाया
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
लोकनृत्य
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने गढ़वाली, कुुमाऊंनी समेत देश के विभिन्न प्रांतों के लोक गीतों व नृत्यों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने किया। डीएम ने विद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने कहा कि विद्यालय के नए भवन का निर्माण प्रगति पर है। केंद्रीय विद्यालय अपने भवन से संचालित होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से की। सीनियर व जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने गैल्याणीं तू सासू..., गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दी। राजस्थानी, पंजाबी, समूह गीत, हिंदी नाटक, कव्वाली और एक्शन सान्ॅग आदि कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
छात्रों ने मौजूदा समय में मोबाइल पर युवाओं के व्यस्त जीवन के दुष्प्रभावों को मूक अभिनय के जरिए कटाक्ष किया। इस मौके पर पुष्पलता आर्या, मुकेश कुमार टेलर, शैलेंद्र नेगी, आशना भंडारी और समीक्षा पोखरियाल आदि थे।