फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwal railway passengers will be able to board Vande Bharat from Najibabad

Kotdwar News: नजीबाबाद से वंदे भारत में सवार हो सकेंगे गढ़वाल के रेल यात्री

Wed, 04 Dec 2024 11:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
Garhwal railway passengers will be able to board Vande Bharat from Najibabad

विज्ञापन


कोटद्वार। 10 दिसंबर से गढ़वाल के रेल यात्री वंदे भारत ट्रेन में आसानी से सफर कर सकेंगे। देहरादून से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन का नजीबाबाद रेलवे जंक्शन पर स्टॉपेज दिया गया है।
रेलवे ने देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया था। ट्रेन का स्टाॅपेज हरिद्वार के बाद सीधे मुरादाबाद होने से पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के लोग वंदे भारत ट्रेन में सफर करने से वंचित हो रहे थे। साथ ही इस ट्रेन का लाभ क्षेत्र के कारोबारियों एवं बाहर पढ़ने वाले युवाओं को नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

नजीबाबाद के आरटीआई कार्यकर्ता के प्रयास और कोटद्वार वासियों की लगातार मांग के चलते हाल ही में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर वंदे भारत ट्रेन का नजीबाबाद में स्टॉपेज देने की मांग की थी। जिस पर रेल मंत्रालय ने सहमति जताते हुए नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के स्टॉपेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। वंदे भारत ट्रेन देहरादून-लखनऊ के बीच सोमवार को छोड़कर सप्ताह भर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेहान रजा रिजवी ने बताया कि 10 दिसंबर से प्रतिदिन ट्रेन नजीबाबाद में दो मिनट का ठहराव करेगी। लखनऊ से देहरादून जाने वाली ट्रेन (22545 अप) प्रात: 11:08 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी और 11:10 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह देहरादून से लखनऊ जाने वाली ट्रेन (22546 डाउन) शाम 4:17 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचकर 4:19 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। अप दिशा में नजीबाबाद के बाद एकमात्र स्टॉपेज हरिद्वार में है, जबकि डाउन दिशा में ट्रेन मुरादाबाद, बरेली के बाद सीधे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed