{"_id":"6ab1176707f4561dab0091b6","slug":"sports-competition-begins-amidst-cultural-performances-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-122349-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
Mon, 21 Sep 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। नगर क्षेत्र के खेल मैदान में सोमवार को विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो व 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर त्रेपन सिंह रावत, मनोहर पंवार, सुरेंद्र चौहान, सुखदेव नौडियाल, बिजेंद्र रावत, किशन चौहान, महावीर सजवाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, मनोज हिमानी, अंकित चौहान, पृथ्वी सिंह रावत, विनोद रतूड़ी, चरण असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद