फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   An outlet for local products will open in Barkot.

Kotdwar News: बड़कोट में खुलेगा स्थानीय उत्पादों का आउटलेट

Mon, 21 Sep 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 21 Sep 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
An outlet for local products will open in Barkot.
बड़कोट। स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली 1295 महिलाओं को अब बड़कोट में नया बाजार मिलेगा। नौगांव विकासखंड के गंगटाड़ी न्याय पंचायत की आत्मनिर्भर स्वायत्त सहकारिता कलस्टर स्तरीय फेडरेशन ने महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए पालिका क्षेत्र में दुकान ली है। जल्द ही स्थानीय उत्पादों और महिलाओं से संबंधित कॉस्मेटिक सामग्री का आउटलेट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को गंगटाड़ी में फेडरेशन की पांचवीं वार्षिक बैठक में व्यापार प्रोत्साहक ऊषा थपलियाल ने दी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन से वर्तमान में 231 स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं जिनमें 1295 महिलाएं कार्य कर रही हैं। फेडरेशन की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर चार आउटलेट पहले से संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने फेडरेशन की प्रगति की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed