फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwal railway passengers happy as Vande Bharat stops at Najibabad

Kotdwar News: वंदे भारत का स्टॉपेज नजीबाबाद होने से गढ़वाल के रेल यात्रियों में खुशी

Thu, 21 Nov 2024 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Garhwal railway passengers happy as Vande Bharat stops at Najibabad

विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज नजीबाबाद में करने की स्वीकृति मिलने से गढ़वाल की जनता में खुशी की लहर है। नजीबाबाद में स्टाॅपेज न होने से लखनऊ आवाजाही करने के लिए गढ़वाल के लोगों को हरिद्वार या मुरादाबाद जाना पड़ रहा था। क्षेत्रवासी लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे थे। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास की सर्वत्र सराहना हो रही है।मुरादाबाद मंडल की ओर से देहरादून व लखनऊ के बीच दोपहर 2:25 बजे चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10:28 बजे लखनऊ पहुंचती है। इसके लिए रेलवे की ओर से हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली में ही स्टाॅपेज निर्धारित किए गए हैं। नजीबाबाद में स्टाॅपेज न होने के कारण गढ़वाल मंडल के पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के लोगों को वंदे भारत में सफर करने के लिए हरिद्वार या मुरादाबाद जाना पड़ रहा था, जिससे जहां उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा था। वहीं उनका काफी समय भी खराब हो रहा था। विभिन्न संगठन वंदे भारत का स्टॉपेज नजीबाबाद में करने की लगातार मांग कर रहे थे।




क्षेत्रवासियों की मांग पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा था। जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने स्वीकृति दे दी है। नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, महासचिव अतुल भट्ट व सनेह क्षेत्र के समाजसेवी एसएस रावत समेत विभिन्न संगठनों ने इसके लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उधर, नजीबाबाद स्टाॅपेज को स्वीकृति मिलने पर लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव बर्थवाल ने खुशी जताते हुए फैसले का स्वागत किया है। कहा कि जनता की परेशानियों के दृष्टिगत इस संबंध में लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने 22 जुलाई को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन प्रेषित कर इस ट्रेन का ठहराव नजीबाबाद में करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed