{"_id":"624096b08f694b1a5b65351c","slug":"fruits-and-vegetables-again-occupied-gokhale-marg-kotdwar-news-drn407469714","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोखले मार्ग पर फिर फल-सब्जी वालों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोखले मार्ग पर फिर फल-सब्जी वालों ने किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव निपटते ही गोखले मार्ग पर हालात पहले जैसे हो गए हैं। स्थिति यह है कि फल-सब्जी विक्रेताओं की ओर से फड़ और रेहड़ियां बीच सड़क पर लगाई जा रही हैं। शाम के वक्त तो स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे लोगों का इस मार्ग से निकलना तक दूभर हो जाता है। लावारिस गोवंश के कारण इस मार्ग पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। हैरत की बात यह है कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन इस मार्ग की सुध नहीं ले रहा है, जिससे लोगों में संबंधित विभागों के खिलाफ रोष व्याप्त है।
फल सब्जी विक्रेताओं को फड़ व रेहड़ियों के लिए गाड़ीपड़ाव में स्थान उपलब्ध कराया गया है लेकिन लंबे समय से फल सब्जी की फड़ व रेहड़ियां गोखले मार्ग पर लग रही हैं। प्रशासन की ओर से इस मार्ग पर फल सब्जी मार्केट को खाली कराने के कई बार प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। चुनाव नजदीक आते ही नगर निगम प्रशासन की ओर से पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर गोखले मार्ग को खाली कराने के लिए कहा गया था। चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी इसमें तत्परता दिखाई। गत पांच जनवरी को स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कमान संभाली और मुनादी कर फल-सब्जी व्यापारियों को गोखले मार्ग से खदेड़ दिया। विधानसभा चुनाव तक पुलिस प्रशासन की सख्ती जारी रही, लेकिन चुनाव निपटते ही पुलिस और नगर निगम प्रशासन सुस्त पड़ गए, जिससे एक बार फिर गोखले मार्ग पर फल सब्जी व्यापारियों का कब्जा हो चला है। नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, गोविंद डंडरियाल आदि ने कहा कि शाम के समय तो बीच सड़क पर रेहड़ियां लग जाती हैं, जिससे इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। जबकि लावारिस गोवंश की भरमार होने से पैदल आवाजाही करने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुलिस व नगर निगम प्रशासन से गोखले मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की है।
कोट
गोखले मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में दोबारा पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। - केएस नेगी, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन नगर निगम का सहयोग करने के लिए तैयार है। नगर निगम प्रशासन को साथ लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। - मनीषा जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी।