{"_id":"5787c9994f1c1ba64e13e65d","slug":"from-labor-to-repair-damaged-water-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमदान से दुरुस्त की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमदान से दुरुस्त की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी गढ़वाल जिले के विकास खंड कोट की कण्डवालस्यूं पट्टी के गांव बकरोडा के बाशिंदों ने सरकारी तंत्र को आइना दिखाने का काम किया है। ग्रामीणों ने वर्ष 2013 में बादल फटने के बाद से जमींदोज हो चुकी गांव की एकमात्र पेयजल योजना को श्रमदान के जरिए दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
कनिष्ट उप प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य बकरोडा संपत्ति देवी, पूर्व ग्राम प्रधान धनवीर सिंह, बुजुर्ग रघुनाथ सिंह, हरी सिंह, नवयुवकों और सभी महिलाओं ने मिलजुलकर बकरोडा के भंगर गदेरे के पेयजल स्रोत को खोलने की ठानी। करीब पंद्रह दिनों की अथक मेहनत के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान के जरिए स्रोत को सुचारु कर दिया। स्रोत खोलने का नेतृत्व कर रहीं कनिष्ठ उप प्रमुख संपत्ति देवी ने कहा कि इस कार्य को करने की प्रेरणा उन्हें उनके पति पूर्व ग्राम प्रधान धनवीर सिंह की ओर से मिली। ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल ने कहा कि आगे भी सामूहिक प्रयासों से ऐसे कार्य करते रहना होगा।
विज्ञापन