फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Four students of Devrajkhal and Jaiharikhal selected in Chief Minister Udyaman Khiladi Yojana

Kotdwar News: देवराजखाल व जयहरीखाल के चार छात्रों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन

Sat, 03 Aug 2024 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Four students of Devrajkhal and Jaiharikhal selected in Chief Minister Udyaman Khiladi Yojana

विज्ञापन
कोटद्वार/जयहरीखाल। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में देवराजखाल और जयहरीखाल के दो-दो प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चारों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।



जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल के प्रधानाचार्य अनुराग कांत ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह एवं कक्षा नौ में अध्ययनरत दो विद्यार्थियों ने पौड़ी स्थित स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया था। बालक वर्ग में कक्षा छह के छात्र आर्यन बिष्ट ने 9-10 आयु वर्ग में 60 में से 58 अंक प्राप्त किए। वहीं, बालिका वर्ग में कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का ने 13-14 वर्ष आयु वर्ग में 60 में से 45 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो खिलाड़ियों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में किया गया है। दोनों विद्यार्थियों को सरकार की ओर से 1500-1500 रुपये धनराशि प्रतिमाह दी जाएगी। विद्यार्थियों के चयन पर व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र शाह के अलावा राकेश मोहन डंडरियाल, लक्ष्मण सिंह, नीमा रावत, निशा दिवाकर, हिमानी थपलियाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


उधर, जयहरीखाल ब्लॉक मुख्यालय स्थित ग्लोइंग चिल्ड्रन एकेडमी जयहरीखाल स्कूल के दो छात्रों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में हुआ है। छात्रों के चयन पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। प्रधानाचार्य संदीप रौतेला ने बताया कि 29/30 जुलाई को जिला स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा में स्कूल के तीसरी कक्षा के विवान रावत व आठवीं कक्षा के आयुष पंवार का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed