फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Four arrested for murder, including minors

हत्या के आरोप में नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for murder, including minors
पु‌लिस ग्राफ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

पुलिस ने रविवार को बनेलस्यूं पट्टी के डडोगी गांव में द्वारभाटे में आए लोगों से मारपीट के बाद एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में नामजद नाबालिग समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह में और बाकी तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाउसिंग बोर्ड शिमला निवासी सरिता शर्मा ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर में उन्होंने कहा है कि 17 अप्रैल को वह रैदुल गांव से द्वारभाटे में अपने भाई संजीत के ससुराल बनेलस्यूं पट्टी के डडोगी गांव आई थी। इसी दिन रात को खाना खाने के बाद चार लोगों ने उसके दूसरे भाई अनिल कुमार के साथ मारपीट की। 19 अप्रैल को जौलीग्रांट में उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। इस मामले में राजस्व पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि रविवार को राजस्व पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनेलस्यूं पट्टी के डडोगी निवासी सुदर्शन लाल, खातस्यूं पट्टी के कोला चौरखाल गांव निवासी झगड़ सिंह, लैंसडौन तहसील के बिचला डांगू पट्टी के बागी गांव निवासी सुबोध कुमार और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को न्यायालय में पेश किया गया। इनमें नाबालिग आरोपी को गडोली के बाल संप्रेक्षण गृह में और अन्य तीनों को खाड्यूसैण जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed