फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former chairman of the municipality Deepak Badola remembered on his death anniversary

Kotdwar News: नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. दीपक बडोला को पुण्यतिथि पर किया याद

Tue, 13 Jun 2023 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Former chairman of the municipality Deepak Badola remembered on his death anniversary
दुगड्डा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. दीपक बडोला की दूसरी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को दुगड्डा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। सबसे पहले उनके प्रथम गुरु श्री राम अवतार गर्ग ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1997 में जब दीपक बडोला ने नगर पालिका की बागडोर संभाली, तब पालिका की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उनके लगातार प्रयासों की बदौलत आज नगर पालिका की हालत बेहतर हुई। 10 वर्षों के पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में उन्होंने दुगड्डा के विकास में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

इस अवसर पर रामप्रसाद बडोला, प्रदीप बडोला, जयदीप बडोला, निर्मला बडोला, संतोष बड़थ्वाल, अस्मिता बड़थ्वाल, तमन्ना बड़थ्वाल, सुंदरी देवी, बीरेंद्र शाह, राहुल जैन, सौरभ गप्ता, नरेंद्र सहनाई, शिवचंद, संजीव कपूर, अनिल पसबोला, ललित बलोधी, बबली बिष्ट, धमेंद्र गोयल, नितेश ठाकुर, विपिन गर्ग समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed