फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest workers, workers opened front against Ranger

वन कर्मियों, श्रमिकों ने रेंजर के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 26 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Forest workers, workers opened front against Ranger
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के वन कर्मियों और श्रमिकों ने रेंजर के खिलाफ अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। वन कर्मियों की ओर से डीएफओ और शिवालिक वृत्त के कंजरवेटर से मामले की शिकायत की गई है। वन कर्मियों ने रेंज अधिकारी को तीन दिन के भीतर हटाने का अल्टीमेटम उच्चाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज में कार्यरत वन दरोगा अनिल देवालाल की अगुवाई में हुई वन कर्मियों और दैनिक श्रमिकों की बैठक में रेंज अधिकारी कोटद्वार पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए। वन दरोगा देवालाल ने बताया उनके साथ हुए घटनाक्रम के बारे में डीएफओ और कंजरवेटर से शिकायत की गई है। बताया कि उनका तबादला गत चार जनवरी को लैंसडौन रेंज से कोटद्वार रेंज में हुआ। छह जनवरी को उन्हें रेंज कार्यालय प्रभाग, सुखरौ और मालन अनुभाग में चार्ज ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया। बताया कि उक्त निर्देश के क्रम में उन्हें कोटद्वार रेंज कार्यालय का कार्यभार तो सौंप दिया गया, लेकिन सुखरौ एवं मालन अनुभाग का चार्ज नहीं सौंपा गया। आरोप लगाया कि जब इस बारे में जानकारी चाही तो रेंजर द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और लैंसडौन रेंज में पुन: भेजने की बात कही गई। कहा कि उक्त घटनाक्रम के बाद रेंज अधिकारी उनके हर कार्य में आपत्ति लगाते हुए मनोबल गिराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज के 20 वन कर्मियों और श्रमिकों की ओर से डीएफओ को भेजे गए पत्र में रेंजर के तीन दिन के भीतर तबादले की मांग की गई है, जिसमें धीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, चंद्रमोहन, भागेश्वरी, संजय सिंह, नरेंद्र कुमार, मानवेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, रवींद्र सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह, नवजीवन बौड़ाई, देवमणि पांडेय, विजेंद्र सिंह, डबल सिंह, राजगोपाल अरोरा, महेंद्र सिंह, गोविंद, पवन सिंह रावत, पूजा के हस्ताक्षर हैं। उधर, कोटद्वार के रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने उन पर वन कर्मियों की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन कर्मियों की ओर से उन्हें लिखित में पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वन कर्मियों की ओर से इससे पहले किसी तरह की लिखित या मौखिक शिकायत तक नहीं की गई।
-अखिलेश तिवारी, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed