फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest near Siddhabali temple burning for three days

Kotdwar News: तीन दिन से जल रहे सिद्धबली मंदिर के समीप के जंगल

Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Forest near Siddhabali temple burning for three days
सिद्धबली मंदिर के समीप लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल तीन दिन से जल रहे हैं। यहां तीन रेंजों क्रमश: कोटद्वार, दुगड्डा और कोटड़ी सीमा के जंगलों में आग लगी है। आग लगने से उठ रहे धुएं के गुबार और तपिश शहर महसूस की जा रही है। वहीं बुधवार शाम को कोटद्वार रेंज के गिंवाई बीट के जंगल में भी आग भड़क गई। दोनों ही जगहों पर वन विभाग ने आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन आग बुझाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज में लगी आग बुधवार को दुगड्डा और कोटड़ी रेंज की सीमा तक जा पहुंची है। सूचना पर कोटड़ी और दुगड्डा रेंज की टीमों की ओर से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दुगड्डा के रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि तीनों रेंजों की सीमा पर स्थित जंगल में आग लगी है। उधर, कोटद्वार के रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि बुधवार शाम को गिंवाई बीट के जंगल में अचानक आग भड़क गई। टीम आग बुझाने में जुटी है। आग से वन संपदा को हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed