वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कोटद्वार क्षेत्र के शिशु/विद्यामंदिर विद्यालयों के शिक्षकों को कोरोना सुरक्षा किट दिए। इ किट में सैनिटाइजर, फेसमास्क, आयुर्वेदिक काढ़ा आदि शामिल है। वन मंत्री ने शिक्षक परिवार कल्याण के लिए पांच लाख पचास हजार और गोवंश के चारे के लिए मुक्तिधाम स्थिति गोशाला के संचालकों को 1 लाख रुपये सहायता धनराशि भी भेंट की।
जानकीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना से जंग में शहीद हुए चिकित्सा, पुलिस, स्वच्छता और मीडिया क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विद्या मंदिरों के प्रबंधक विष्णु अग्रवाल, जिला प्रचारक पारस, प्रधानाचार्य रणवीर निर्मोही, राजेंद्र जखमोला, राज गौरव नौटियाल, मोहन लाल ममगाईं, टीआर पांथरी, कैलाश अग्रवाल, सुरेश कोटनाला, प्रमोद जोशी, राहुल शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, पार्षद लीला कर्णवाल और पंकज भाटिया आदि उपस्थित थे। संवाद