फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Football finals named after Heritage

हैरिटेज ने जीता बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल

Sun, 03 Nov 2019 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Football finals named after Heritage
श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित बालिका अंतविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता जीतने के बाद - फोटो : KOTDWAR
श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल काशीरामपुर तल्ला की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय बालिका वर्ग की अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हैरिटेज पब्लिक स्कूल ने जीता।
विज्ञापन

रविवार को गाड़ीघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने किया। दूसरे दिन फाइनल से पूर्व दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल हैरिटेज व सेंट जोसफ कॉन्वेंट के मध्य खेला गया, जिसे हैरिटेज ने 4-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में एवीएन ने हैप्पी होम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच हैरिटेज व एवीएन के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में एक भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का निर्णय पैनाल्टी सूटआउट से हुआ, जिसमें हैरिटेज ने एवीएन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में वंशिका (एवीएन) को वेस्ट प्लेयर, निकिता (हैरिटेज) को वेस्ट गोल कीपर, मंशा (एवीएन) को वेस्ट डिफेंडर, अक्षिता (हैरिटेज) को वेस्ट फारवर्ड, गुंजन (हैरिटेज) मोस्ट प्रोमीशिंग प्लेयर, श्रेया (हैरिटेज) को वेस्ट मिडफील्डर, मीनाक्षी (एवीएन) को उदयमान खिलाड़ी चुना गया। कोच सिद्धार्थ रावत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को तीन दिन के कैंप के बाद उत्तरकाशी के मनेरी में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ममता बुड़ाकोटी, प्रबंधक विपिन डोभाल, रानी बिष्ट, शमीन पुरोहित, वीरेंद्र रावत, सीमू रावत, रजनी छेत्री, सुमीन पुरोहित, रवी बुड़ाकोटी, वीरेंद्र रावत, महेंद्र रावत, सिद्धार्थ रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed