फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Food vendor Sheela Rani secured first place in the cooking competition.

Kotdwar News: पाक कला प्रतियोगिता में भोजन माता शीला रानी रही प्रथम

Fri, 26 Dec 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 26 Dec 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Food vendor Sheela Rani secured first place in the cooking competition.
बीआरसी जयहरीखाल में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत हुआ आयोजन
विज्ञापन

जयहरीखाल। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), जयहरीखाल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत पोषक तत्वों से भरपूर एवं स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ब्लॉकस्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवडाली की भोजन माता शीला रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों की भोजन माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवडाली की भोजन माता शीला रानी ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरमाड़ी की सुनीता देवी ने द्वितीय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुड़ोली के हरेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि बिष्ट, शिक्षक जगमोहन सिंह गुसाईं, छात्र अंश नेगी व आदित्य सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता भोजन माताओं को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर प्रमोद सिंह गुसाईं, एसएमसी अध्यक्ष निशा बलूनी, जाह्नवी ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed