फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Flames are burning forest

धू-धू कर जल रहे जंगल

Sat, 02 Apr 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Sat, 02 Apr 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
Flames are burning forest
जंगल में लगी आग बुझाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी-श्रीनगर मार्ग पर डोभ श्रीकोट गांव ऊपर के जंगल में शुक्रवार से भड़की आग अब तक नहीं बुझ पाई है। आग की चपेट में आने से कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन


पौड़ी-श्रीनगर मार्ग में डोभ श्रीकोट के ऊपर के जंगल में शुक्रवार को दिन में आग भड़क गई थी। जंगल में आग भड़के हुए चौबीस घंटे से अधिक समय हो गया है। वन विभाग अब तक इसे नहीं बुझा पाया है। आग तेजी से फैलती जा रही है। कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो चुकी है। गढ़वाल वन प्रभाग के सहायक प्रभागीय वनाधिकारी श्याम गिरि गोस्वामी ने बताया कि यह सिविल वन क्षेत्र है। आग को बुझाने के लिए के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। तीखा ढलान होने से इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऊपर पहुंचते ही यह काबू हो जाएगी। पौड़ी के रेंजर केसी थपलियाल ने बताया कि खिर्सू के समीप बुदेशू के जंगल में भी आग भड़की हुई थी। जिसे ग्रामीणों की मदद से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। शनिवार दोपहर बाद धनपुर पट्टी के नगर क्षेत्र से लगे जंगलों में धुएं का गुबार उठता रहा। रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मार्ग से लगे चीड़ के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। वनाग्नि से क्षेत्र में गहरी धुंध छाई हुई है। इससे लोगों को आंखों में जलन की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ पुनाड़ गांव के जंगल में अब भी आग सुलग रही है। बीते सप्ताह यहां जंगल  में लगी आग आवासीय घरों के निकट पहुंच गई थी। उधर केदारघाटी में भी कई इलाकों में वन क्षेत्रों में आग लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed