फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   First sent home after quarantine, then called back

क्वारंटीन के बाद पहले भेजा घर, फिर वापस बुलाया

Sun, 31 May 2020 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
First sent home after quarantine, then called back
लॉकडाउन में शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने से कोविड-19 की ड्यूटी पर लगे राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसका खामियाजा क्वारंटीन किए गए प्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाईकोर्ट के आदेशानुसार सात दिन तक संस्थागत क्वारंटीन में रहने के बाद 39 प्रवासियों को स्थानीय प्रशासन की ओर से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इसकी सूचना पौड़ी के अधिकारियों के पास पहुंचते ही वे राजस्व कर्मियों पर भड़क गए। आनन फानन में प्रवासियों को आधे रास्ते से वापस बुलाया गया, जिसके कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार आरपी ममगाईं ने बताया कि 24 मई को महाराष्ट्र से पहुंचे 32 लोगों को हिंदू पंचायती धर्मशाला और सात लोगों को गुरुरामराय स्कूल स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन की ओर से रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को कोटद्वार में सात दिन तक संस्थागत क्वारंटीन और सात दिन होम क्वारंटीन करने के निर्देश गए थे। इसके तहत रविवार को सात दिन संस्थागत क्वारंटीन पूरा कर चुके लोगों को स्थानीय प्रशासन ने अपने घरों को रवाना कर इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम पौड़ी ने सभी लोगों को वापस बुलाने के निर्देश दिए। जिस पर किसी प्रकार से बस चालक परिचालकों से संपर्क कर सभी को आधे रास्तों से वापस बुलाया गया। अब उनको लैंसडौन डेरियाखाल के होटलों में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। उधर, एसडीएम अंशुल सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के नियम के अनुसार तो सात दिन संस्थागत और सात दिन होम क्वारंटीन ही है। लेकिन ये लोग मुंबई से आए थे और कई जगह क्वारंटीन के बाद भी कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसीलिए इन लोगों को वापस बुलाया गया है। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उनको घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed