फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fireworks will be sold on the open plot of Dussehra ground

दशहरा मैदान के खुले भूखंड पर पटाखे बेचे जाएंगे

Sat, 07 Nov 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fireworks will be sold on the open plot of Dussehra ground
दीपावली में पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। इस बार शहर के मुख्य बाजारों में पटाखों की दुकानें नहीं लगेगी। नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर से बाहर पटाखे की दुकानें लगाने का स्थान चयनित किया गया है। चयनित स्थान पर ही पटाखे लगाने की व्यापारियों को इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन

गत वर्षों से कोटद्वार के झंडाचौक, गोखले मार्ग सहित सभी व्यस्त बाजारों में पटाखों की दुकानें लगती थी। लेकिन इस बार नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए शहर से अलग व्यवस्था की गई है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि कोटद्वार शहरी क्षेेत्र के लोगों के लिए ग्रास्टनगंज दशहरा मैदान में और भाबर क्षेत्र के लिए देवी रोड जलनिगम स्टोर के पास खुले प्लाट में पटाखे लगाने की व्यवस्था की है। बाजार में भीड़ को देखते हुए किसी को भी बाजार में पटाखों की दुकान लगाने की इजाजात नहीं दी जाएगी। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सतपुली में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रोड पर पटाखे बिकेंगे। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने दीपावली के मद्देनजर सतपुली मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटाखे बिक्री के लिए चिह्नित लोनिवि गेस्ट हाउस रोड का भी मुआयना किया। उन्होंने बताया कि लाइसेंस धारकों को 12 से 14 नवंबर तक पटाखे बेचने की इजाजत दी गई है। उन्होंने पटाखा विक्रेताओं से गेस्ट हाउस रोड और गेस्ट हाउस के भीतर की सड़क पर ही पटाखों की दुकान लगाने की अपील की। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed