फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   father ate poison.

बेटे से कहासुनी होने पर पिता ने खाया जहर, गंभीर

Sun, 26 Jun 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 26 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
father ate poison.
जहर - फोटो : demo pic

 ग्राम पदमपुर निवासी  पिता ने अपने बेटे से कहासुनी होने पर स्तब्ध होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

विज्ञापन


पिता के साथ आए परिजानों ने बताया कि रविवार करीब चार बजे श्याम सिंह (58 वर्ष) का अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि पिता बेटे की बातों से नाराज होकर दूसरे कमरे चला गया और वहां कीटनाशक का सेवन कर दिया। कुछ देर बाद परिजनों ने पिता को कमरे में तड़फते हुए देखा और उसे कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में महिला घायल
 रविवार शाम कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर यूपी क्षेत्र में जाफराबाद के पास मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी दीपक और उनकी पत्नी कृति मोटरसाकिल में सवार होकर कोटद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहे थे, तभी जाफराबाद के समीप उनकी मोटरसाकिल विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में 27 वर्षीय कृति को गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed