{"_id":"6acf85e68ec8ba1d57020d12","slug":"ballooni-sports-academy-defeated-sgrr-lalpani-in-cricket-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127346-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: क्रिकेट में बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने एसजीआरआर लालपानी को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: क्रिकेट में बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने एसजीआरआर लालपानी को दी शिकस्त
Wed, 14 Oct 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में स्व. राजेश भारद्वाज मेमोरियल अंतरविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें सत्र का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम ने किया। इस दौरान उद्घाटन में हुए मुकाबले में बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने एसजीआरआर लालपानी को हराया।
विशिष्ट अतिथि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के बचपन के कोच मदन शर्मा और द वन स्पोर्ट्स के निदेशक जागृत आनंद मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एमडी विपिन बलूनी और बलूनी पब्लिक स्कूल व बलूनी क्लासेस कोटद्वार विंग की निदेशक अभिलाषा भारद्वाज भी उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी और एसजीआरआर लालपानी के बीच खेला गया। बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने निर्धारत 8 ओवरों में 8 विकेट खोकर 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजीआरआर लालपानी की टीम विपक्षी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 29 रन पर ही सिमट गई। बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने 29 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में ज्ञान भारती की टीम ने 8 ओवरों में सात विकेट पर 52 रन बनाए। जवाब में वीके इंटरनेशनल ने 7.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देव ने चार विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।