फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Engineers play a full partner in India

मेक इन इंडिया में पूरी भागीदारी निभाएं इंजीनियर

Mon, 14 Mar 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Engineers play a full partner in India
अनुजा सिंह को गोल्ड मेडल व डिग्री प्रदान करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) उत्तराखंड के पहले दीक्षांत समारोह में दो बैच के 50 छात्र-छात्राओं को बीटेक की उपाधि गई। इस मौके पर  बैच के टॉपर सहित विभिन्न ट्रेड में उच्चतम सीजीपीए प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मेक इन इंडिया कार्यक्रम में पूर्ण भागीदारी करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


सोमवार को एनआईटी परिसर मे प्रथम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भेल के पूर्व अध्यक्ष के. रवि कुमार,  एनआईटी शासकीय मंडल के चेयरमैन भास्कर भट और एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. एचटी थोराट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुमार ने कहा कि संस्थान के छात्र सही समय पर स्नातक कर रहे हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया  कार्यक्रम उनको रोजगार के क्षेत्र में नई चुनौतियां देगा। नए विचार औद्योगिक जगत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सफल करिअर के सूत्र बताते हुए कहा कि ऐसा उद्योग चुने, जो नया हो। ऐसी नौकरी चुनो, जो चुनौतियों से भरी हो व कौशल की परीक्षा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए एनआईटी के चेयरमैन भट ने कहा कि बेहतर इंजीनियर बनने के लिए उत्सुकता होनी जरूरी है। कहा कि छात्र-छात्राओं को अंर्तमन से अपने सपनों के बारे में सवाल करने चाहिए। निदेशक प्रो. थोराट ने एनआईटी की उपलब्धियां बताई। अंत में रजिस्ट्रार कर्नल सुखपाल सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

128 में से 50 आए
श्रीनगर। दीक्षांत समारोह में 128 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जानी थी, लेकिन कार्यक्रम में 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वर्ष 2009-10 बैच के 62 में से 20 और वर्ष 2010-11 बैच के 66 में से 30 छात्र-छात्राएं पहुंची।

स्थानीय परिधान में छात्राएं
श्रीनगर। दीक्षांत समारोह के दौरान मंच में सहयोग कर रही छात्राओं ने उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान पहन कर अलग पहचान कायम की। एनआईटी सीनेट के सदस्य प्रो. टीसी कांडपाल इससे खासे खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रो. थोराट जब भी कार्यक्रम आयोजित करते हैं, स्थानीय संस्कृति का जरूर ख्याल रखते हैं।



स्वर्ण और रजत पदक से नवाजा
श्रीनगर। प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्ष 2010 बैच की छात्रा अमृता शर्मा और वर्ष 2011 बैच की अनुजा सिंह को स्वर्ण पदक मिला। जबकि वर्ष 2010 के प्रकाश शर्मा को सर्टिफिकेट और वर्ष 2011 बैच की ऋतु पंवार व जयराम मीणा को रजत पदक, शुभम गोयल को सर्टिफिकेट मिला। सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले नमिता कालरा,  वर्तिका बिष्ट, विनय वर्मा, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल व हरेंद्र सिंह समारोह में नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed