फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Empty stomach to stand in the sun, falling blood pressure.

खाली पेट धूप में खड़े होने से गिर रहा रक्तचाप

Wed, 28 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (श्रीनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (श्रीनगर) Updated Wed, 28 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

भर्ती कराना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, छात्राएं खाली पेट स्कूल में आ रही हैं। धूप में खड़े रहने पर रक्तचाप घटने से वह बेहोश रही हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के अभिभावकों से कई बार नाश्ता करने के बाद ही स्कूल भेजने की अपील की गई, लेकिन इसके बावजूद बच्चे खाली पेट स्कूल आ रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग 10.00 बजे जीआईसी कीर्तिनगर में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान दो छात्राएं मूर्छित होकर जमीन में गिर गई थीं। स्कूल के शिक्षक उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन पर ग्लूकोज चढ़ाया। जिससे वह होश में आईं। सीएचसी प्रभारी डा. रविंद्र राणा ने बताया कि कमजोरी की वजह से छात्राओं को तेज धूप में चक्कर आ रहे हैं। छात्राएं सुबह खाली पेट स्कूल आ रही हैं।
विज्ञापन


यहां बता दें कि मंगलवार को तीन, सोमवार को चार और शनिवार को भी दो छात्राएं बेहोश हुई थीं। खास बात यह है कि बेहोश सिर्फ छात्राएं हो रही हैं। छात्रों के समक्ष इस तरह की परेशानी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य एचएम रतूड़ी ने बताया पूर्व में सभी बच्चों को घर से नाश्ता करने के साथ ही टिफिन लाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद कई बच्चे बिना खाए ही स्कूल आ रहे हैं। अध्यापक-अभिभावक संघ की कार्यकारिणी ने भी बच्चों से खाना खाकर स्कूल आने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed