{"_id":"6aafc77405e335a0470279cd","slug":"emphasis-on-linking-rural-products-to-the-market-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126701-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ग्रामीण उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ग्रामीण उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर
Sun, 20 Sep 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
70 किसानों ने लिया कार्यशाला में भाग
रथुवाढाब में एटी इंडिया और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से क्रेता-विक्रेता कार्यशाला आयोजित
दुगड्डा (कोटद्वार)। एटी इंडिया और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से रिखणीखाल ब्लॉक के रथुवाढाब में क्रेता-विक्रेता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादों को बाजार से जोड़ना और किसानों में व्यावसायिक समझ विकसित करना रहा। कार्यशाला में 70 किसान शामिल हुए।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि भरत रावत ने एटी इंडिया और एफपीओ की कार्यप्रणाली व उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समूह आधारित कार्यों के महत्व पर चर्चा की। एटी इंडिया के परियोजना प्रबंधक नंदलाल बडोनी ने समूह गठन, सामूहिक व्यवसाय, संसाधनों के बेहतर उपयोग और बाजार से जुड़कर आय बढ़ाने के अवसरों की जानकारी दी।
एग्री हर्ब बायोटेक के बृजमोहन मधवाल ने अपने उत्पादों और बाजार की मांग से संबंधित जानकारी साझा की। हिमालय फूड एंड क्राफ्ट के अतुल रावत ने स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना पौड़ी के रितेश कस्तवाल ने योजना के तहत उपलब्ध अवसरों के साथ ब्रांडिंग और पैकेजिंग के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
एफपीओ के सीईओ अजय रावत ने किसानों को सामूहिक उत्पादन और विपणन के लिए प्रेरित किया। वहीं, विनीता देवी ने दुग्ध व्यवसाय के सफल संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला में परियोजना टीम के मनोज अधिकारी, यशोदा सेमवाल, सिंधु, किरण, लक्ष्मण सिंह और वीरेंद्र राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।