{"_id":"6ab1233d8a78bf83290cdabc","slug":"a-herd-of-elephants-damaged-a-residential-building-and-solar-streetlights-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126719-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाथियों के झुंड ने आवासीय भवन और सोलर स्ट्रीट लाइट तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाथियों के झुंड ने आवासीय भवन और सोलर स्ट्रीट लाइट तोड़ी
Mon, 21 Sep 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुआवजा और गश्त बढ़ाने की मांग की
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ग्रामसभा जौरासी के जौरासी तल्ली गांव के हल्दूण तोक में हाथियों के झुंड ने तीन ग्रामीणों के आवासीय भवनों और सोलर स्ट्रीट लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने खेत में खड़े आम के दो पेड़ों को भी तोड़ दिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान चंडी प्रसाद कुकरेती ने वन विभाग को पत्र भेजकर प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने और क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि 18 सितंबर को हाथियों का झुंड हल्दूण तोक में पहुंचा था। इस दौरान हाथियों ने मुकेश कुमार, महेश चंद्र कुकरेती और सोहन लाल के आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा सोलर स्ट्रीट लाइट और आम के दो पेड़ भी क्षतिग्रस्त कर दिए। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से भवनों और पेड़ों की क्षति का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
उन्होंने क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने के साथ ही गांव में हाथी और जंगली सुअर रोधी दीवार तथा सोलर फेंसिंग का कार्य जल्द कराने का अनुरोध किया, ताकि ग्रामीणों को वन्यजीवों के बढ़ते खतरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
उधर, लालढांग के रेंजर अनुराग जोशी ने बताया कि हल्दूण तोक में हाथियों द्वारा आवासीय भवनों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। वनकर्मियों को मौके पर भेजकर क्षति का मुआयना कराया जा रहा है। जल्द ही मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।