फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Emphasis on accelerating the promotion of Yoga, Ayurveda, and Swadeshi.

Kotdwar News: योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार को गति देने पर जोर

Sun, 04 Oct 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 04 Oct 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on accelerating the promotion of Yoga, Ayurveda, and Swadeshi.
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक रविवार को गोविंदनगर स्थित गीता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न योग कक्षाओं के साधकों ने प्रतिभाग किया और संस्था की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने बताया कि बैठक में बालाजी मंदिर, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, प्राइड मॉल, टाटा परिसर, आर्य समाज मंदिर और गाड़ीघाट योग कक्षा के साधक शामिल हुए। नियमित और बेहतर तरीके से योग कक्षाएं संचालित करने के लिए शशि शर्मा, सुशील वर्मा, सुनीता माहेश्वरी, सुनीता ओझा, शशि सिंघल, रितिका चौहान, रश्मि और रानी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मंदिर के मुख्य पुजारी राम प्रकाश शर्मा का आभार जताते हुए उनके सहयोग की सराहना की गई। बैठक में महेशानंद कंडवाल, भगवती प्रसाद, सत्यनारायण नौटियाल, डॉ. रवि नेगी, जितेंद्र काला, चंद्र किशोर असवाल, घनशाला, सुशील चौहान, सुषमा घनशाला, बीना रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed