फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Emotional remembrance of Veerbala Teelu Rauteli on her birth anniversary

Kotdwar News: जयंती पर वीरबाला तीलू रौतेली का किया भावपूर्ण स्मरण

Thu, 08 Aug 2024 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Emotional remembrance of Veerbala Teelu Rauteli on her birth anniversary
बैजरो/कोटद्वार। बीराेंखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बीरोंखाल में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गीत, नृत्य नाटिका के माध्यम से उनके अदम्य साहस और वीरता को याद किया गया। उधर, कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन तीलू रौतेली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुआ।
विज्ञापन


बीरोंखाल में इस मौके पर विभिन्न महिला मंगल दलों व विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वीरबाला तीलू रौतेली की जीवनी पर आधारित गीतों, नृत्य नाटिका का मंचन किया। जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन व हंस कल्चर सेंटर की ओर से सभी प्रतिभागियों को छाता भेंट किया। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक ब्लाॅक प्रमुख राजेश कंडारी ने सभी विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र रावत ने तीलू रौतेली के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। जिस उम्र में हम खेल कूद कर रहे हैं। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में कई लड़ाइयां लड़ी व अपनी मातृभूमि से शत्रुओं को खदेड़कर वीर गति को प्राप्त हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राधा कंडारी, जेष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, रोहित रावत, बनवारी बिमल, महिपाल शाह, डाॅ. जयदेव नेगी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित



कोटद्वार। वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच की ओर से वीरबाला तीलू रौतेली के 363वें जन्म दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्षेत्र के इंटर और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर तीलू रौतेली चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सिताबपुर स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद देहरादून की निदेशक अनीता रावत ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए कत्यूरी आक्रांताओं के छक्के छुड़ाए। महिलाओं को तीलू रौतेली से प्रेरणा लेकर स्वरोजगार अपनाकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए तीलू रौतेली स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही कौशल विकास पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर क्रेडिल प्ले पब्लिक स्कूल नींबूचौड़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति दी। जबकि पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ के प्रबंधक गिरीश नैथानी ने तीलू रौतेली पर अपनी स्वचरित रचना सुनाई।




कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमिता विकास और महिला आत्मरक्षा संबंधी कार्यक्रम भी पेश किए गए। जिसमें जीजीआईसी कोटद्वार और आर्यकन्या इंटर कॉलेज की 25-25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कमल थापा और उनकी टीम ने समाज में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण पर रोचक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, मंच के संरक्षक साबर सिंह रावत, अध्यक्ष बीना रावत, महेंद्र सिंह रावत और ताजवर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed