फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants trample paddy and sesame crops

झंडीचौड़ पश्चिमी में हाथी ने रौंदी धान, सोयाबीन और तिल की फसल

Sat, 29 Aug 2020 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample paddy and sesame crops
कण्वघाटी। भाबर के वार्ड-37 झंडीचौड़ पश्चिमी में कई दिनों से हाथियों का झुंड शाम ढलते ही खेतों में घुसकर फसल को नष्ट कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, नवीन शर्मा, सावन कुमार, विनोद सिंह व पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि शुक्रवार देर रात काश्तकार चंद्रमोहन, मुसद्दीलाल, बलवीर सिंह, सुरेश चंद व रघुवीर सिंह के खेत में घुसकर हाथियों ने धान, सोयाबीन और तिल की फसल को रौंद डाला। उन्होंने बताया कि झंडीचौड़ पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतर कृषि भूमि यूपी के बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से सटी है। इससे आए दिन जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शासन-प्रशासन से कई बार हाथी सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed