फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant trampled wheat crop in Shivpur ward

शिवपुर वार्ड में हाथी ने रौंधी गेहूं की फसल

Fri, 14 Jan 2022 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Elephant trampled wheat crop in Shivpur ward
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के शिवपुर वार्ड में हाथी ने रौंदी काश्तकारों की गेहूं की फसलें। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज से सटे शिवपुर वार्ड में इन दिनों हाथी की दहशत बनी हुई है। हाथी ने काश्तकारों की कई बीघा फसल रौंद डाली है। बृहस्पतिवार रात को हाथी करीब एक बजे काश्तकारों के खेतों में घुस गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पटाखे फोड़कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और प्रभावित काश्तकारों को फसलों के नुकसान का मुुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी शिक्षक मनमोहन चौहान ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथी की धमक बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात को भी हाथी करीब एक बजे खेतों में घुस गया। इस दौरान हाथी ने काश्तकार भोपाल सिंह बिष्ट, चंदन सिंह नेगी, संजय सिंह, मनोज सिंह, जयपाल सिंह, डबल सिंह बिष्ट, संजू बिष्ट, दीपू बिष्ट, विक्रम सिंह, गोपाल, आशु आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल रौंद डाली। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथी को भगाने के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। जिससे हाथी कई घंटों तक खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाता रहा। वनकर्मियों ने पटाखे फोड़कर सुबह पांच बजे हाथी को जंगल में खदेड़ने में सफलता पाई। कहा कि हाथी के आबादी के बीच घुसने से जानमाल का खतरा बना हुआ है। मानपुर चौराहा-घराट मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग सुबह टहलने के लिए जाते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। काश्तकारों ने रेंजर प्रदीप उनियाल को पत्र सौंपकर क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने और उन्हें फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई है। रेंजर ने कहा कि क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed