{"_id":"5d82640e8ebc3e0140318019","slug":"elephant-threatened-on-highway-one-hour-traffic-jam-kotdwar-news-drn3200800188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर धमका हाथी, एक घंटा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर धमका हाथी, एक घंटा ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील के पास जंगल से निकलकर एक हाथी सड़क पर धमक गया। सड़क पर आते ही वाहनों के पहिए जाम हो गए। हाथी करीब एक घंटे तक सड़क पर टहलता रहा, जिससे ट्रैफिक जाम रहा। सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन एक घंटे बाद गंतव्य की ओर रवाना हुए।
बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे दुगड्डा रोड पर अचानक जंगल से हाथी निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी को देखकर सड़क पर अफरातफरी मच गई। वाहनों के पहिए जाम हो गए। हाथी के सड़क पर आगे पीछे टहलने से कई बार लोग पीछे की ओर दौड़ने लगे। लोगों ने हाथी के आने की सूचना वन विभाग को दी। दुगड्डा के रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने हाथी को जंगल में खदेड़ा। हाथी के सड़क पर आने से पहाड़ से मैदान की ओर आने वाले लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में एक घंटा लेट हो गया। वन अधिकारियों ने सवारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि जब भी हाथी सड़क पर आए, उस पर पत्थर कतई न फेंकें। हाथी को चुपचाप जंगल या नदी की ओर जाने दें।