फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   elephant found dead in Laldhang range kotdwar

लालढांग रेंज में मरा मिला टस्कर हाथी, आपसी संघर्ष बताया जा रहा मौत का कारण

Wed, 08 Apr 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
elephant found dead in Laldhang range kotdwar
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में आपसी संघर्ष में मृत नर हाथी। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में टस्कर हाथी का शव मिला। सूचना मिलते ही विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाथी के दोनों दांत सुरक्षित मिले। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने हाथी के मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया है।
विज्ञापन

लालढांग रेंज अधिकारी बिंदरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम गश्त कर रहे वन कर्मियों को सिगड्डी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 8 (ब) में एक नर हाथी का शव पड़ा मिला। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बुधवार को डीएफओ अखिलेश तिवारी, एसडीओ गिरीश चंद्र बेलवाल पशु चिकित्सक बीएम गुप्ता और डा. राजेश कुमार की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसे दफना दिया। मृत हाथी की उम्र करीब 35 साल है। हाथी के शरीर पर कई गहरे घाव थे। घटनास्थल के आसपास कई पेड़ टूटे हुए मिले। आसपास हाथी का झुंड भी मंडरा रहा था। रेंजर विंदरपाल ने बताया कि हाथी की मौत का कारण आपसी संघर्ष प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed