फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant enters inhabited area; panic among residents.

Kotdwar News: आबादी में घुसा हाथी, लोगों में दहशत

Fri, 28 Aug 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 28 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Elephant enters inhabited area; panic among residents.
फोटो
विज्ञापन

लोगों ने शोर मचाया जंगल की ओर भगाया
सनेह के रामपुर में दो गुलदार सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के जंगलों से सटे वार्डों में हाथी और गुलदार की दहशत लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात बीईएल रोड से सटे रतनपुर सुखरो के कटान क्षेत्र में एक हाथी घनी आबादी के बीच पहुंच गया। हाथी को देखकर लोगों में दहशत हो गई। लोगों ने शोर मचाने के साथ टॉर्च की रोशनी दिखाकर कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर भगाया। वहीं सनेह क्षेत्र के रामपुर इलाके में दो गुलदार सक्रिय हैं।

रतनपुर सुखरो के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम अणथ्वाल ने बताया कि हाथी बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा था। वहीं ग्रास्टनगंज क्षेत्र में भी हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर कोटद्वार-पाखरो मार्ग तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पटाखे फोड़कर हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ा। वहीं सनेह क्षेत्र के रामपुर इलाके में भी लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी है। तीन दिन पहले गुलदार ने एक गोवंश को मार डाला था। रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत के अनुसार क्षेत्र में दो गुलदार सक्रिय हैं। दहशत के कारण लोग रात में आवाजाही से बच रहे हैं। जंगल से सटे कुंभीचौड़-रामपुर-सनेह मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई थी लेकिन अब तक क्षेत्रीय पार्षद के प्रयास से केवल तीन लाइटें लग पाई हैं। अभी नौ स्ट्रीट लाइटें और लगनी हैं। मार्ग पर अंधेरे के कारण गुलदार के हमले का खतरा बना हुआ है। वहीं रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में वनकर्मियों की लगातार गश्त जारी है। उन्होंने लोगों से हाथी या गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed